ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Politics: तेजस्वी को RJD का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, राहुल गांधी को बताया ‘फटफटिया मास्टर’

Bihar Politics: आरजेडी की कमान तेजस्वी यादव को सौंपे जाने पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जिम्मेदारी निभाने की बात कही और राहुल गांधी को 'फटफटिया मास्टर' बताया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी की कमान तेजस्वी यादव को सौंपने पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव का रिएक्शन आया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर उन्हें जिम्मेवारी मिली है तो जिम्मेवारी का नर्वाह करें और हम क्या ही बोल सकते हैं। जिसको जो जिम्मेवारी मिलता है उसका उसे अच्छे से पालन करना चाहिए।


वहीं रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सही तो लिखीं हैं, उन्होंने जो ट्वीट किया है बिल्कुल सौ प्रतिशत सही लिखा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जो फैसला लिया है तो सही फैसला लिया होगा, ऐसा उनको लगा होगा। अच्छी बात है लोग आगे बढ़ रहा है।


वहीं कांग्रेस के विधायकों के यह कहने पर कि आरजेडी से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये काम पहले ही कर लेना चाहिए था। कांग्रेस ने इतना लेट क्यों कर दिया। चुनाव लड़ लिया और हार गया सब, राहुल गांधी जब फटफटिया चला रहे थे तो उसी समय कर लेना चाहिए था।


तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को फटफटिया मास्टर बताया और कहा कि वो फटफटिया मास्टरिंग कर सकते हैं, मुर्गा भात बना सकते हैं यही उनका काम है। राहुल गांधी तो डरपोक नेता हैं ही, इसमें कहा शक है। खाली बोल दिए कि अयोध्या जाएंगे भगवान राम का दर्शन करने, अभी तक गए नहीं। खाली फटफटिया चलाकर प्रदूषण फैलाने से काम नहीं चलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता