ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: देशभर के 50 से अधिक नायकों को मिलेगा भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान, देखिए.. संभावित लिस्ट

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई। देशभर के नायकों और समाजसेवियों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2026
देश के नायकों का सम्मान
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस साल देशभर के कई नायकों और समाजसेवियों को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शुरुआती सूची में उन नायकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें 2026 में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक सूची केंद्र सरकार की ओर से 25 जनवरी 2026 की शाम को जारी की जाएगी।


उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भगवदास रैकवार, जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट, कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को भी देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान मिलेगा।


पद्म पुरस्कार 2026 की शुरुआती सूची

अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडीज, भगवान दास रायकवार, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृजलाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के. पाजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी, कुमारस्वामी थंगराज, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कासंभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला, 


नूरुद्दीन अहमद, ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन, पद्मा गुरमेट, पोखिला लेकथेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेड़कर, राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले, एस. जी. सुशीला अम्मा, सांग्युसांग एस. पोंगेनर, शफी शौक, श्रीरंग देवबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावड़ी, तगा राम भील, तेची गुबिन, तिरुवारूर भक्तवत्सलम, विश्व बंधु, युमनाम जात्रा सिंह.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता