Hindi News / news / पटना : बारात के 1 दिन पहले उठी घर से अर्थी, बिजली के...

पटना : बारात के 1 दिन पहले उठी घर से अर्थी, बिजली के तार ने छीन ली सारी खुशियां

1st Bihar Published by: Updated Jun 15, 2020, 12:00:57 PM

पटना : बारात के 1 दिन पहले उठी घर से अर्थी, बिजली के तार ने छीन ली सारी खुशियां

- फ़ोटो

PATNA : घर में शादी की सारी तैयारियां हो गई थी. मेहमान भी आ गए थे. अगले ही दिन बारात निकलनी थी. लेकिन बारात के ठीक एक दिन पहले ही बिजली के तार ने सारी खुशियां छीन ली.  दूल्हे के चाचा की मौत हो गई. मामला पटना के जानीपुर थाना के मुरादपुर गांव की है. 


जहां रविवार को मुरादपुर के रहने वाले राजकुमार राम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजकुमार राम के भतीजे रवि की शादी थी. सोमवार को बारात गोनपुरा जाने वाली थी. रविवार को घर में कलश स्थापना के लिए वे सामान लाने गए थे. सामान लेकर वे घर लौट रहे थे, तभी मोहल्ले की गली में शार्ट लगने के बाद बिजली की तार टूट कर सीधे 28 साल के राजकुमार के शरीर पर गिर गया. जससे वे  बुरी तरह झुलग गए. आनन-फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. 


जिस घर में कुछ समय पहले जहां मंगल गीत बज रहे थे, वहीं चिख-पूकार मच गई. खुशी का माहौल गम में बदल गया. मुरादपुर से लेकर गोनपुर तक कोहराम मच गया. शादी स्थगित कर दी गई. दोनों घरों में मातम का माहौल हो गया. मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और वह मजदूरी करके उन्हें पालता था.