Hindi News / news / बांका में सुबह-सुबह हादसा.. मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को बस ने मारी...

बांका में सुबह-सुबह हादसा.. मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को बस ने मारी ठोकर, मौत

1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Mar 27, 2022, 8:39:00 AM

बांका में सुबह-सुबह हादसा.. मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को बस ने मारी ठोकर, मौत

- फ़ोटो

BANKA : बेलहर मुख्यमार्ग के बांका शहर के पास आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की बस की ठोकर लगने से मौत हो गई है। वृद्ध की पहचान स्थानीय बाबू टोला निवासी गिरघर यादव के रूप में हुई है। वृद्ध हर सुबह टहलने के लिए निकलते हैं, आज भी वह सुबह निकले थे. टहलने के क्रम में ही पीछे से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी, घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.


ख़बर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल रहा है। घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।