1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Apr 29, 2022, 9:08:30 AM
- फ़ोटो
BANKA : खबर बांका जिले से.. यहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग ढाका मोड़ के पास बीती रात एक बस पलट गई। इस सड़क हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन बस यात्री घायल हैं।
बस ड्राइवर हजारीबाग का रहने वाला था। उसकी पहचान राजू कुमार के तौर पर हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भागलपुर रेफर किया गया है। घायलों में बांका जिले के तीन जबकि झारखंड के अलग अलग जिले के यात्री शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक बस चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ। बस सिलीगुड़ी से रांची जा रही थी, यह जैसे ही ढाका मोड़ के पास पहुंच ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। किसी तरह स्थानीय लोगों और बाराहाट पुलिस के सहयोग से यात्रियों को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।