Hindi News / news / बिहार: ASI का मर्डर, दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

बिहार: ASI का मर्डर, दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Jul 17, 2020, 7:50:18 AM

बिहार: ASI का मर्डर, दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

BANKA:  बिहार पुलिस के एक एएसआई का बाइक मैकेनिक ने हत्या कर दी. दोनों के बीच बाइक में हवा भराने को लेकर विवाद हुआ था. यह घटना रजौन के नरीपा मोड़ के पास की है. 

लोहे के रॉड से किया हमला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव रहने वाले एएसआइ चंद्रशेखर बाइक दुकान पर हवा भराने को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद मैकेनिक ने एएसआई के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. जब मौत हो गई तो उसने हत्या को हादसा में बताने के लिए अपने सहयोगियों के साथ सड़क के दूसरे साइड में शव को रख दिया. यही नहीं बगल में बाइक को भी गिरा दिया. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एएसआई घर से आरा जाने के लिए निकले हुए थे. वह पहले भागलपुर जाते और वहा से ट्रेन पकड़कर आरा जाते हैं. आरा में ही इनको योगदान करना था. लेकिन रास्ते में ही हत्या हो गई. जैसे ही घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया.