Hindi News / news / बांका में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत

बांका में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 04, 2019, 2:46:36 PM

बांका में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत

- फ़ोटो

BANKA: बांका जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे अचानक कमजोर दीवार के गिरने से चारों बच्चों की मौत हो गई. धोरैया थाना इलाके के तिलवारी में ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे उस दीवार के पास खेल रहे थे. तभी अचानक से कमजोर दीवार भरभरा कर गिर गया जिसमे दबकर चारों बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.