1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Mar 03, 2021, 4:37:39 PM
- फ़ोटो
NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां 4 लाख के लूट का मामला सामने आया है। एसबीआई बैंक में पैसे जमा करने के दौरान लुटेरों ने गैस एजेंसी के स्टाफ को निशाना बनाया और बैंक परिसर से कैंश से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे वहां से भाग हो चुके थे। बड़े ही शातिर अंदाज में अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से लोग भी सकते में हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वारसलीगंज थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।