ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

गरीब युवती के खाते में अचानक आया 9 करोड़ 99 लाख रुपए, परिजनों ने लेने से किया इनकार

BALIYA: गरीब युवती के खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख रुपए जमा हो गया. जब पैसे की जानकारी मिली तो परिवार खुश होने के बदले परेशान हो गया. बैंक गए और मामले की जानकारी ली, लेकिन यु

गरीब युवती के खाते में अचानक आया 9 करोड़ 99 लाख रुपए, परिजनों ने लेने से किया इनकार
Manish Kumar
3 मिनट

BALIYA: गरीब युवती के खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख रुपए जमा हो गया. जब पैसे की जानकारी मिली तो परिवार खुश होने के बदले परेशान हो गया. बैंक गए और मामले की जानकारी ली, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने पैसा निकालने से इनकार कर दिया. अगर चाहते तो परिवार की स्थिति कुछ दिनों में बदल जाती, लेकिन निकालने से साफ मना कर दिया. यह मामला यूपी के बलिया का है. 

इसको भी पढ़ें: एक बार VRS देकर धोखा खा चुके हैं गुप्तेश्वर पांडेय, पार्टी ने वादा कर नहीं दिया था टिकट

पैसा आने से परिवार परेशान

युवती और उसके परिजन चाहते तो पैसा निकाल सकते थे, लेकिन परिजनों ने बैंक में जाकर जांच कराया तो पता चला है कि वर्तमान में खाता में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपए है. लेकिन परिजनों ने पैसा डर से नहीं निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस और बैंक के अधिकारी अब जांच में जुटे है कि आखिर किसने और कैसे इतनी मोटी रकम युवती के खाते में किसने डाला है. 

युवती के पिता गैराज में करते हैं काम

बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली युवती सरोज के पिता गुजरात में एक गैराज में काम करते हैं. युवती का इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता था. युवती ने पुलिस को बताया कि इंदिरा आवास को लेकर आधार कार्ड और पासबुक जान पहचान के एक शख्स को दिया था. इसके अलावे वह किसी के साथ खाता नंबर शेयर नहीं किया था. जिसको खाता दिया था वह कानपुर का रहने वाला है. उसका नाम निलेश है. निलेश ने ही बाद में उसका एटीएम मंगाया था. उसके बाद से वह एटीएम उसके पास का भी था. युवती ने बताया ति वह अधिक पढ़ी नहीं है वह सिर्फ साइन करना जानती है. फिलहाल पुलिस इससे साइबर क्राइम का मामला मान जांच में जुटी है. वही, युवती और उसके परिजनों ने कहा कि इस पैसे से कोई लेना देना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने पैसे की निकासी पर रोक लगा दिया है.