ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना: बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना बेली रोड फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे के करीब हुई। जहां स्कॉर्पियो की बाइक से ज

पटना: बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना बेली रोड फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे के करीब हुई। जहां स्कॉर्पियो की बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस दौरान बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बेली रोड फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


बेली रोड फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे के करीब हुई इस घटना को देख लोग भी हैरान रह गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर पलट गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन रोहित कुमार और बाइक अभिनव कुमार के नाम से बताया जा रहा है। 


घटना के बाद फ्लाईओवर से गुजर रहे लोग मौके पर जमा हो गये। जिसके कारण फ्लाईओवर पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

पटना: बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत


टैग्स