1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 11:00:41 AM
- फ़ोटो
BAGHA: ख़बर बगहा से है, जहां रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृत महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं. जिससे आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. महिला का शव रामनगर-नरकटियागंज रेल लाइन के बीच तौलाहा गुमटी के पास मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बगहा से दीपक की रिपोर्ट