बगहा: पुलिस ने कैश कांड का किया खुलासा, हथियारों के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 04, 2019, 8:19:19 PM

बगहा: पुलिस ने कैश कांड का किया खुलासा, हथियारों के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

- फ़ोटो

BAGHA: बड़ी खबर बगहा से जहां पुलिस ने कैश लूट का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल के साथ कैश और दस्तावेज बरामद किया है. दरअसल पिछले दिनों शहर में भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 86 हजार रुपए लूट लिए थे. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने दूसरे कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने का फैसला किया है. बगहा से दीपक कुमार की रिपोर्ट