1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 20, 2020, 9:52:06 AM
- फ़ोटो
BAGAHA: बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आया है। तेंदुआ ने कई ग्रामीणों को घायल कर दिया है। इस बीच तेंदुआ के घुसने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी है।
वाल्मिकीनगर के धंगड़िया गांव से खबर सामने आ रही है। जहां गांव में घुस कर तेंदुआ आतंक मचाने लगा। दो लोगों को उसने घायल कर दिया। इस बीच तेंदुआ एक घर में घुस गया है। जहां बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसे कैद कर लिया है।
ग्रामीणों ने इस बीच तेंदुआ के गांव में घुसने की सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम तेंदुआ की रेस्क्यू की तैयारी में जुट गयी है। हालांकि अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। फिलहाल गांव में तेंदुआ के घुसने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।