1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Jun 16, 2021, 3:48:59 PM
- फ़ोटो
BAGHA: बगहा में गंडक नदी पूरे उफान पर है। स्थिति यह है कि कई गांवों में पानी घुसने के बाद अब सड़कों पर पानी बह रहा है। बांसगांव औसानी स्थित हरहा नदी में एक बोलेरो पानी की तेज धार में बह गयी। हालांकि ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को आगे बढ़ने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना।
शायद बोलेरो चालक गांव वालों की बातों को नहीं समझ पाया और नदी को पार करने की कोशिश करने लगा। नतीजा यह हुआ कि बोलेरो हरहा नदी में बह गयी। बोलेरो को तेज धार में बहता देख बोलेरो चालक ने पानी की छलांग लगा दी और किसी तरह अपनी जान बचायी। वही ग्रामीणों ने सुझ-बुझ से काम लेते हुए बोलेरो को रस्सी में बांध दिया ताकि गाड़ी बहकर दूर ना जाए।