1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated May 17, 2022, 12:52:44 PM
- फ़ोटो
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना हिसुआ थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक हिसुआ से नवादा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।