1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Nov 19, 2020, 8:15:59 PM
- फ़ोटो
AURNGABAD: पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए चोरों ने एटीएम काटकर 21 लाख 81 हज़ार रुपए चुरा लिए और आराम से चलते बने. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम की है.
बैंक प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि एटीएम काटकर पैसे निकाल लिए जाने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. खुद वह भी मौके पर पहुंचकर देखा तो सूचना सही थी.
सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर आई और जांच कर चली गयी. इस बावत जिले के एसपी से जब बात की गयी तब उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिए जाने की बात भी कही.