ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

FSL में बुतरू, ए के 47 और सिस्टम बोल कर फंस गये अनंत सिंह, वॉयस हो गया मैच, अब गिरफ्तारी की तैयारी में लगी पुलिस, FIRST BIHAR की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

PATNA: भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की साजिश रचने के आरोप में फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स के सामने बचने की पूरी कोशिश की. लेकिन, पहले से ही त

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की साजिश रचने के आरोप में फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स के सामने बचने की पूरी कोशिश की. लेकिन, पहले से ही तैयारी करके बैठे एक्सपर्ट्स ने उनकी चालाकी पकड़ ली. बुतरू, ए के 47 और सिस्टम जैसे शब्दों ने अनंत सिंह को पुलिस की जांच में फंसा दिया है. FIRST BIHAR को मिली एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक फोरेंसिक जांच में उनकी आवाज मैच कर गयी है. काम नहीं आयी चालाकी अनंत सिंह के वॉयस सैंपल पर नजर रख रहे एक एक्सपर्ट ने बताया कि लैब में पहुंचते ही उन्हें लिखा हुआ मसौदा पढ़ने को दिया गया. लेकिन अनंत सिंह धीरे-धीरे और अटक अटक कर उसे पढ़ रहे थे. ऐसे में वॉयस मैच कराना मुश्किल हो रहा था. लिहाजा पहले से तैयारी करके बैठे एक्सपर्ट्स ने दूसरा रास्ता अपनाया. उन्हें कुछ खास शब्दों को बोलने को कहा गया. ये वही शब्द थे, जिन्हें वो अपने वायरल ऑडियो में बार-बार दुहरा रहे थे. जिस ऑडियो फाइल के आधार पर अनंत सिंह पर भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लग रहा है, उसमें अनंत सिंह ने कुछ शब्दों को बार-बार बोला था. वे शब्द थे-बुतरू, ए के 47, सिस्टम. जांच के दौरान मौजूद एक्सपर्ट्स ने ऐसे दस शब्दों को बोला और अनंत सिंह से कहा कि वे उन शब्दों को दुहरायें. इसी प्रोसेस में अनंत सिंह फंस गये. एक्सपर्ट्स ने पाया कि वायरल ऑडियो में आवाज अनंत सिंह की ही थी. छोटे सरकार पर अब गिरफ्तारी की गाज हालांकि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने अब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं सौंपी है. इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है. औपचारिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी करेगी. कोर्ट से वारंट लेने की भी तैयारी कर ली गयी है. पुलिस अनंत सिंह से ये भी पूछेगी कि ए के 47 जैसे खतरनाक असलहे उनके आदमियों के पास कहां से आये. क्या है मामला दरअसल, अनंत सिंह का एक ऑडियो क्लीप वायरल हुआ था जिसमें वे अपने आदमियों को भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या का आदेश देते हुए सुने गये. इस ऑडियो क्लीप के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ऑडियो क्लीप की हकीकत परखने के लिए ही पुलिस ने आज अनंत सिंह को फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास ऑ़़डियो सैंपल देने के लिए बुलाया था.
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता