1st Bihar Published by: KK Singh Updated Jul 02, 2020, 1:07:17 PM
- फ़ोटो
ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा से खबर आ रही है। जहां पुलिस ने लाठी चटकायी है। प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर रहे लोगों को लाठियां बरसी हैं।
आरा के पीरो से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा कर लोगों ने पीरो प्रखंड में तालाबंदी की है। बताया जा रहा है कि बचरी पंचायत के वार्ड संख्या-02 में सचिव के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा कर लोग विरोध कर रहे थे। विरोध कर रहे लोगों ने प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चटकायी हैं।
प्रदर्शनकारियों ने पीरो एसडीओ और बीडीओ पर बेवजह लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल वहां मौजूद लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।