Hindi News / news / आरा में मर्डर, दिनदहाड़े महिला को गोलियों से भूना

आरा में मर्डर, दिनदहाड़े महिला को गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Updated Jun 10, 2020, 9:12:10 AM

आरा में मर्डर, दिनदहाड़े महिला को गोलियों से भूना

- फ़ोटो

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां अनलॉक फेज वन की शुरूआत होते ही बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी हो गया है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के उदवंतनगर थाना इलाके के सेवगार गांव की है, जहां बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले से चले आ रहे विवाद में महिला की हत्या की गई है. अपराधी उस केस में सुलह करने की बात कर रहे थे, पर महिला ने मना कर दिया. जिसके बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.