ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

अपने विशेष रथ पर सवार होकर पटना घूमने निकले लालू, आइसक्रीम खाते दिखे राजद सुप्रीमो

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज एक बार फिर अपने विशेष रथ पर सवार होकर पटना की सैर करने के लिए निकले। पटना के विभिन्न इलाकों का उन्होंने सैर किया और आइसक्रीम भी खाई। इ

अपने विशेष रथ पर सवार होकर पटना घूमने निकले लालू, आइसक्रीम खाते दिखे राजद सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज एक बार फिर अपने विशेष रथ पर सवार होकर पटना की सैर करने के लिए निकले। पटना के विभिन्न इलाकों का उन्होंने सैर किया और आइसक्रीम भी खाई। इस विशेष रथ पर उनके साथ शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक थे। लालू प्रसाद के साथ-साथ इन सभी ने भी आइसक्रीम खाई। 


बता दें कि इससे पहले भी लालू प्रसाद अपने साथी शिवानंद तिवारी के साथ मरीन ड्राइवर घूमने गये थे। वहां का नजारा देखा और फिर मौला लाल यादव कुल्फी का भी स्वाद चखा था। उस वक्त भी वे अपने विशेष रथ पर सवार होकर घूमने निकले थे। लालू प्रसाद को जब भी पटना घूमने का मन करता है तो वो इसी विशेष रथ पर सवार होकर घूमते हैं। 


फिर बीते सोमवार की शाम को भी वे राबड़ी आवास से पटना घूमने के लिए निकले और अटल पथ होते मरीन ड्राइव पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर गंगा नदी के किनारे उमड़ी लोगों की भीड़ पर भी गई। लोगों को लगा कि लालू यादव की रथ शायद यहां रुकेगी लेकिन उनका काफिला आगे की ओर निकल गया था। मरीन ड्राइव के किनारे लगी दुकानों पर मौजूद लोग लालू की एक नजर पाने के लिए उत्सुक दिखे थे।