ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

अपने भाई को पंचायत चुनाव नहीं जीता पाये मंत्री रामसूरत राय, वीआईपी विधायक की बहू भी बुरी तरह हारीं

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आज पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय के भाई भरत राय मु

अपने भाई को पंचायत चुनाव नहीं जीता पाये मंत्री रामसूरत राय, वीआईपी विधायक की बहू भी बुरी तरह हारीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आज पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय के भाई भरत राय मुखिया का चुनाव हार गये हैं। उधर वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान की बहू भी जिला परिषद का चुनाव बुरी तरीके से हारी हैं। विधायक की बहू मुजफ्फरपुर जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं। 


मंत्री के भाई चुनाव हारे

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के गरहां पंचायत में मुखिया का चुनाव लड़ रहे मंत्री रामसूरत राय के भाई भरत राय चुनाव हार गये हैं। भरत राय निवर्तमान मुखिया हैं। वे मंत्री रामसूरत राय के बड़े भाई हैं। तीन बार मुखिया रह चुके भरत राय चौथी बार चुनावी दंगल में कूदे थे। वोटर उनकी पहचान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के भाई के तौर पर कर रहे थे लेकिन इतना वोट नहीं दिया जिससे वे फिर से मुखिया चुने जा सके। 2011 के पंचायत चुनाव में भरत राय को हराने वाले बैजू यादव ने एक बार फिर भरत राय को पटखनी दे दी है। 


विधायक की बहू और जिप अध्यक्ष चुनाव हारी

उधर बोचहां से ही वीआईपी पार्टी के विधायक हैं मुसाफिर पासवान। उनकी बहू इन्द्रा देवी मुजफ्फरपुर जिला परिषद की अध्यक्ष भी थीं। इस बार फिर जिला परिषद चुनाव में खड़ी थी लेकिन उन्हें बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। इंद्रा देवी को उनकी प्रतिद्वंदी विभा देवी ने तकरीबन 7 हजार वोटों से हराया है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता