1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Sep 21, 2019, 2:21:44 PM
- फ़ोटो
MUZFFARPUR: एक बार फिर अपराधियों ने बिहार पुलिस को चुनौती दी है. ड्यूटी के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने जवान को गोली मारकर जख्मी कर दिया और हथियार लेकर भाग गए. घटना मुजफ्फरपुर के जिले के सकरा के मारकन चौक की है.
चेकिंग के दौरान मारी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक चेकिंग के दौरान अपराधियों ने जवान मलेश्वर राम को गोली मार दी और हथियार लेकर भाग गए. पुलिस चौक पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान ही अपराधियों ने हमला कर दिया. मुंगेर जिले के रहने वाले मलेेश्वर सकरा थाना में तैनात है.
हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
घायल जवान को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.