1st Bihar Published by: DEEPAK Updated May 21, 2021, 10:37:46 AM
- फ़ोटो
NALANDA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। नालंदा के आशा नगर हाईवे पर अनियंत्रिक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि पति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका नीलू देवी की एएनएम में नौकरी लगी थी। ज्वाइनिंग के लिए जरूरी कागजात लाने वह अपने पति करुण और भांजी के साथ बाइक से चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।

मृतका सिलाव की रहने वाली थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।