1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 07, 2020, 9:14:54 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास के समीप की है. मृत युवक की पहचान राजा राम सिंह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि मृतक मनीष कुमार बलिया थर्मल पावर से काम कर अपने घर लाखो लौट रहा था उसी दरमियान अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दरमियां मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मृतक को कार चालक ने रौंदते हुए तकरीबन 15 मीटर तक घसीटते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया.
लाखो थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.