मुजफ्फरपुर: वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 22, 2019, 9:29:15 PM

मुजफ्फरपुर: वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल लाइन के रामदयालु स्टेशन और तुर्की स्टेशन के बीच वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक इंटर की छात्र की कटकर मौत हो गई. छात्र के बैग में मिले सर्टिफिकेट के आधार पर उसकी पहचान वैशाली जिले के राजन कुमार के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र इन दोनों स्टेशनों के बीच गुमटी को पार करने की कोशिश कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद छात्र के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट