ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

केंद्रीय गृह मंत्री की भाषा स्तरहीन, बोले विजय चौधरी.. योजनाओं का पैसा क्यों रोका पहले ये बताएं शाह

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं। पूर्णिया में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने जन भावना रैली को संबोधित किया था। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्

केंद्रीय गृह मंत्री की भाषा स्तरहीन, बोले विजय चौधरी.. योजनाओं का पैसा क्यों रोका पहले ये बताएं शाह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं। पूर्णिया में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने जन भावना रैली को संबोधित किया था। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के खिलाफ जमकर हमला बोला था।अमित शाह के पूर्णिया में दिए गए भाषण को लेकर जेडीयू के नेता हमलावर हो गए हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अमित शाह का भाषण कहीं से एक गृह मंत्री का भाषण नहीं था। उन्होंने कहा कि अमित शाह को रैली में बिहार की जनता को बताना चाहिए था कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं का पैसा क्यों रोक कर रखा है।


विजय चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को जनता को यह बताना चाहिए था कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का चार हजार करोड़ से अधिक का रुपया क्यों नहीं दिया है। केंद्र सरकार ने अभी तक न तो सर्व शिक्षा अभियान का पैसा दिया है और ना ही विधवा और वृद्धावस्था पेंशन का पैसा ही बिहार को मिल सका है। उन्होंने कहा कि 2024 में अपनी नाजुक हालत को देखकर बीजेपी के लोग मंदिर और मस्जिद का चक्कर लगा रहे हैं।


वहीं उन्होंने कहा कि किसी के चाहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता और विकल्प के तौर पर अगर कोई बनेगा तो उसके लिए भारत की जनता उसे बनाएगी। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग इतिहास बदलने में लगे हैं और लगातार इतिहास बदलने की बात कर रहे हैं। इन लोगों का अगर बस चले तो यह लोग यही कहेंगे कि गांधी और अब्दुल कलाम स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल नहीं थे, हम लोग ही शामिल थे। विजय चौधरी ने कहा कि यह सब बीजेपी की साजिश है और सत्ता जाने से भारतीय जनता पार्टी के लोग घबराए हुए हैं।