ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

अमित शाह की रैली पर बोले ललन सिंह, कहा-खोदा पहाड़, निकली चुहिया

PATNA: अपने दो दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री न

अमित शाह की रैली पर बोले ललन सिंह, कहा-खोदा पहाड़, निकली चुहिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अपने दो दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान लालू राज और जंगलराज की चर्चा की साथ ही नीतीश कुमार के छुरा घोंपने की भी बात कही। अमित शाह के इन बयानों पर पलटवार करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में मंगलराज है किसी के जंगलराज कहने से थोड़े ही ना होता है। भाजपा की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता का सर्टिफिकेट मिला हुआ है। अमित शाह व बीजेपी की रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। 


पूर्णिया की रैली में अमित शाह ने महंगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं बोला। लोगों ने उम्मीद लगायी थी कि अमित शाह सीमांचल से कुछ बड़ा ऐलान करने वाले है। वहीं ललन सिंह ने कहा कि हम नेता कब बने अमित जी को क्या मालूम? वे अपना परिचय बताये कि वे राजनीति में कब आए? हम तो शुरू से नेता है 1974 से और छात्र आंदोलन से नेता हैं।  


देश में महंगाई चरम पर है। इस महंगाई से हर कोई परेशान हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है। ना तो महंगाई पर ध्यान है और ना ही देश में व्याप्त बेरोजगारी पर ही कुछ कर रहे हैं। अमित शाह की रैली से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ बड़ा ऐलान करेंगे लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात चरितार्थ हो गयी।