ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Akshara Singh Threat: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला अरेस्ट, पुलिस ने यहां से दबोचा; एक्ट्रेस से मांगे थे 50 लाख

PATNA: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अक्षरा सिंह के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो दिन के भीतर 50 लाख र

Akshara Singh Threat: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला अरेस्ट, पुलिस ने यहां से दबोचा; एक्ट्रेस से मांगे थे 50 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अक्षरा सिंह के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर लिया और अपने साथ पटना ले गई।


दरअसल, धमकी भरा कॉल आने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए आवेदन में अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि बीते 11 नवंबर की देर रात उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल किया गया। फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि फोन करने वाले बदमाश ने उनसे कहा है कि दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए दो और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।दानापुर थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया और फोन करने वाले संदिग्ध को भोजपुर से गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ चल रही है।


अक्षरा सिंह ने डीआईजी राजीव मिश्रा को भी घटना की जानकारी दी थी। पूरे मामले पर पटना एसएसपी का पदभार संभाल रहे डीआईजी राजीव मिश्रा ने रंगदारी की बात से नकार किया है और कहा है कि शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अक्षरा सिंह को किसी कार्यक्रम में बुलाया गया था। आयोजकों के साथ उनका विवाद हो गया था। आयोजकों की टीम से ही किसी ने अक्षरा सिंह को धमकी भरा फोन किया था।