ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

अखिलेश यादव की पत्नी और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव, डिंपल यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

DESK: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की

अखिलेश यादव की पत्नी और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव, डिंपल यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई है। एक निजी लैब में दोनों की जांच हुई थी। पर‍िवार के दोनों सदस्‍यों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। 


इस बात की जानकारी खुद डिंपल यादव ने ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर उन्होंने यह लिखा है कि "मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उनसे भी विनती है कि वे आइसोलेशन में रहें।"


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी को बुखार आने पर मंगलवार को टेस्ट कराया गया था। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद जब परिवार से जुड़े अन्य लोगों का कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिंपल यादव का सैंपल लिया गया तो बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 211 हो गयी है। 





टैग्स