Hindi News / news / अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 28, 2020, 1:46:27 PM

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा के समीप की है.


मृतका की पहचान सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा निवासी जय किशोर दास की पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतका राजकुमारी देवी घर से निकलकर बैंक से पैसा निकालने के लिए जा रही थी. उसी दरमियान रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुर  कमाल थाना पुलिस को दी. 


मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल करने के बाद सनहा उत्तर बखड्डा निवासी जय किशोर दास की पत्नी राजकुमारी के रूप में की गई. पुलिस वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. फिलहाल साहेबपुर  कमाल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.