ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

अफगानिस्तान में तालिबान राज : राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, अशरफ गनी देश छोड़कर भागे

DESK : तालिबानी लड़ाकों ने आखिरकार अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का कब्जा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छो

अफगानिस्तान में तालिबान राज : राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, अशरफ गनी देश छोड़कर भागे
Editor
2 मिनट

DESK : तालिबानी लड़ाकों ने आखिरकार अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का कब्जा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद अंदर की तस्वीरें जारी की हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा है। तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान को नया नाम देने का फैसला किया है अफगानिस्तान को अब इस्लामिक अमीरात और अफगानिस्तान के नाम से जाना जाएगा। 


अफगानिस्तान पर एक बार फिर तालिबान के कब्जे के साथ नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 20 साल बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है। तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भागने वाले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि वह खून खराबा नहीं चाहते इसी वजह से उन्होंने देश के लोगों के हित में यह कदम उठाया है। उधर काबुल एयरपोर्ट के बाहर जबरदस्त फायरिंग की खबर है। अमेरिकी सेना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को अपने हाथ में ले रखा है। यहां से विदेशी नागरिकों को निकालने का काम लगातार जारी है। 


काबुल में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान रात भारत पहुंचा है। अफगानिस्तान से लौटे 129 से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। एयर इंडिया के विशेष विमान से वापस लौटे भारतीयों ने कहा है कि अफगानिस्तान के हालात बेहद खराब हैं और देश लौटने के बाद अब उन्हें राहत महसूस हो रही है।

टैग्स