ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एक हजार मालियों की होगी नियुक्ति, 25 हजार से ज्यादा होगा मासिक वेतन

PATNA : भवन निर्माण विभाग के उद्यान प्रमंडल पटना में इस साल करीब एक हजार माली की बहाली होगी. इन्हें 25 हजार से अधिक मासिक वेतन दिया जाएगा. समय-समय पर इसमें बढ़ोतरी भी क

एक हजार मालियों की होगी नियुक्ति, 25 हजार से ज्यादा होगा मासिक वेतन
Anamika
2 मिनट

PATNA : भवन निर्माण विभाग के उद्यान प्रमंडल पटना में इस साल करीब एक हजार माली की बहाली होगी. इन्हें 25 हजार से अधिक मासिक वेतन दिया जाएगा.

 समय-समय पर इसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी. इन मालियों की तैनाती पटना के सभी सरकारी भवनों में होगी.  पार्कों की देखभाल और हरे-भरे क्षेत्रों की देखभाल करने की जिम्मेवारी इनके ऊपर होगी. राज्य सरकार ने पिछले दिनों विभिन्न विभागों व सरकारी दफ्तरों में रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके तहत भवन निर्माण विभाग में पहले 44 आर्किटेक की नियुक्ति का फैसला किया गया.

 बता दें कि दो साल पहले 20 नवंबर 2019 को  राज्य कैबिनेट ने एक हजार माली के स्थायी पद सृजित करने की मंजूरी दी थी. इसके बाद  इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से मामला आगे नहीं बढ़ पाया था. अब एक बार फिर से इसकी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत फिलहाल उद्यान प्रमंडल नियमावली बनाने में जुटा है. इस नियामावली को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.