ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एक्टर अनुपम श्याम को तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, कई कलाकारों से भाई ने मांगी आर्थिक मदद

MUMBAI: सज्जन सिंह के नाम से फेमस हुए एक्टर अनुपम श्याम की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर हैं. उनको मुंबई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सज्जन सिंह के नाम से फेमस हुए एक्टर अनुपम श्याम की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर हैं. उनको मुंबई के गोरगांव इलाके के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया है. वह आईसीयू में भर्ती है. 

उनके भाई अनुराग श्याम ने बताया कि भाई अनुपम की कल रात बेहद कमजोरी महसूस होने के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े थे. ऐसे में मैं उन्हें फौरन लाइफलाइन अस्पताल ले गया और उन्हें वहां भर्ती कराया. उनका पहले भी इलाज चल रहा था. लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद उनको घर लाया गया था. लेकिन फिर तबीयत खराब हो गई. 

अनुराग श्याम ने भाई के इलाज के लिए कई कलाकारों से आर्थिक मदद  की गुहार लगाई है. सोनू सोद, सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश भी की है. बताया जा रहा है कि अनुपम की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूर है. 62 साल के अनुपम श्याम को किडनी के संक्रमण के खतरनाक ढंग से बढ़ जाने के चलते अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है. बता दें कि 2009 में स्टार प्लस पर आनेवाले लोकप्रिय सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अनुपम श्याम ने सज्जन सिंह की विलेन का किरदार निभाकर चर्चा में आए थे. इसके अलावे वह कई फिल्मों और सीरियलों में भी काम कर चुके हैं.