Hindi News / news / मंदिर-मॉल के बाद अब जू और पार्क खोलने की तैयारी, आज होगा फैसला

मंदिर-मॉल के बाद अब जू और पार्क खोलने की तैयारी, आज होगा फैसला

1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2020, 7:36:47 AM

मंदिर-मॉल के बाद अब जू और पार्क खोलने की तैयारी, आज होगा फैसला

- फ़ोटो

PATNA :  अनलॉक फेज वन के तहत आज सभी धार्मिक स्थानों को खोल दिया गया है. राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी मंदिरों और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दे दी गई है. मंदिरों में पूजा की इजाजत मिलने के बाद से ही लोग आने लगे हैं. 

वहीं अब शापिंग मॉल और धार्मिक स्थल के बाद अब पटना में जू और पार्क खोलने की तैयारी की जाने लगी है. जू और पटना के पार्कों को खोलने को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है. जिसके बाद संजय गांधी जैविक उद्यान, इको पार्क सहित अन्य पार्क मंगलवार से खोले जा सकते हैं. हालांकि जू में जिधर जानवर रहते हैं उधर विजिटर्स को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 

सेंट्रल जू ऑथरिटी ऑफ इंडिया के गाइडलाइन के मुताबिक जू को खोलने की तैयारी की जा रही है. जिसपर आज फैसला लिया जा सकता है. इसके साथ ही सुबह में टहलने और एक्सरसाइज करने वालों को भी अनुमति दी जा सकती है. झील में अभी बोटिंग नहीं की जाएगी. इस दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा और सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. गेट के पास ही सेनेटाइजेसन की भी व्यवस्था रहेगी. वहीं भीड़ न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा.