1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 03, 2020, 9:30:36 AM
- फ़ोटो
PATNA: डेढ़ किलो सोना लेकर महिला समेत दो तस्कर ट्रेन से जा रहे थे, लेकिन इस दौरान ही डीआईआर और आरपीएफ की टीम ने सोना तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. सोना तस्करों के पास से 3 सोना का बिस्किट बरामद हुआ है. इसकी कीमत 76 लाख रुपए है.
म्यांमार से तस्करी कर ले जा रहे थे मुंबई
बताया जा रहा है कि सोना तस्कर म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाए गए डेढ़ किलो सोने को मुंबई लेकर जा रहे थे. लेकिन इस दौरान ही पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच डीआईआर और आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर सोना बरामद किया. दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
छापेमारी के बारे में आरपीएफ ने बताया कि महिला की तलाशी ली गई तो सोने के तीन बिस्किट मिले. महिला के पास 2 था. जो वह कपड़ा में लपेट कर कमर के पास बांधी हुई थी. जबकि पुरूष तस्कर के पास एक सोने का बिस्किट था. दोनों मुंबई में रहकर तस्करी का काम करते हैं