Hindi News / news / पुलिस वैन का हुआ भीषण एक्सीडेंट, हादसे में 6 महिला पुलिसकर्मी जख्मी

पुलिस वैन का हुआ भीषण एक्सीडेंट, हादसे में 6 महिला पुलिसकर्मी जख्मी

1st Bihar Published by: Updated Dec 21, 2019, 12:21:28 PM

पुलिस वैन का हुआ भीषण एक्सीडेंट, हादसे में 6 महिला पुलिसकर्मी जख्मी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां पुलिस की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई है. इस घटना में 6 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं. पूरी घटना सरायरंजन के पतैली गांव के पास की है. वहीं इस हादसे में घायल महिला पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  


बताया जा रहा है कि सरायरंजन से ड्यूटी करके सभी पुलिसकर्मी लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया. पुलिस वैन चला रहे ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तभी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 6 महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आ गईं.


इस पुलिस वाहन में कुल 16 पुलिसकर्मी सवार थे, जिनमें से छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.