ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

6 बच्चों का बाप 4 बच्चों की मां के साथ फरार, सरहज और ननदोई में साल भर से था चक्कर, अब न्याय के लिए भटक रहे भाई-बहन

PATNA: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिसे यह रोग लग जाता है उसे ना कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है। बस अपनी ही जिद पर ठहरा होता है। पटना के नौब

6 बच्चों का बाप 4 बच्चों की मां के साथ फरार, सरहज और ननदोई में साल भर से था चक्कर, अब न्याय के लिए भटक रहे भाई-बहन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिसे यह रोग लग जाता है उसे ना कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है। बस अपनी ही जिद पर ठहरा होता है। पटना के नौबतपुर में ऐसा ही प्यार एक सरहज और ननदोई को हो गया। सरहज का मतलब साले की पत्नी और ननदोई का मतलब ननद के पति से है। 


ननदोई 6 बच्चों का बाप है जबकि सरहज 4 बच्चों की मां है। इसके बावजूद दोनों के बीच साल भर से अचानक ऐसा प्यार जगा कि लोक लाज सब भूलकर ये दोनों घर से भाग गये। दोनों के भागने के बाद ननदोई की पत्नी और सरहज का पति जो रिश्ते में भाई-बहन लगे ये दोनों अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।


 पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी को मेरी बहन का पति (बहनोई) लेकर भाग गया है। बहन के साथ 20 साल पहले शादी हुई थी जो 6 बच्चों का बाप भी है। पति के इस कदम से बहन काफी टूट गयी है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरे भी चार बच्चे हैं जिसे छोड़कर मेरी पत्नी बहन के पति के साथ गयी गयी। 


जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब एक पल के लिए लगा कि यह गलत बात है मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरा जीजा ऐसा करेगा और मेरी पत्नी मेरा सिर नीचा करेगी। बताया जाता है कि सालभर से दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था लेकिन इसकी जानकारी परिवार के किसी शख्स को नहीं हुई। ना ही भागी महिला के पति को इसकी जानकारी थी और ना ही भागे शख्स की पत्नी को ही इस बात का पता था। 


वहीं पीड़िता ने बताया कि वह 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह 6 बच्चों की मां है। मेरा पति अपनी सरहज के साथ रहना चाहता था। जब मैंने इसका विरोध किया तो पीटकर मुझे घर से पति ने भगा दिया जिसके बाद पिछले कई महीने से वो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी जिसका फायदा उठाकर दोनों ननदोई और सरहज फरार हो गये। पीड़ित भाई और बहन ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने को दी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।