ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : 3 सौ रुपए के लिए महिला ने ठेकेदार को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा

WEST CHAMPARAN : तीन सौ रुपये के लिए गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर ठेकेदार को चप्पल से पीटा. मामला नगर थाना इलाके के जामा मस्जिद के पास की है.जहां उस वक्त हंगामा मच गया

बिहार : 3 सौ रुपए के लिए महिला ने ठेकेदार को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : तीन सौ रुपये के लिए गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर ठेकेदार को चप्पल से पीटा. मामला नगर थाना इलाके के जामा मस्जिद के पास की है.

जहां उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला बीच सड़क पर ही एक पुरुष की धुनाई कर दी. महिला  द्रावती देवी चिरैला पौथू की रहने वाली है. उसने बताया कि वह मजदूरी करते अपना गुजारा करती है. 

 सदर प्रखंड के नेतलाल बिगहा निवासी अशोक कुमार ने उससे मजदूरी कराई लेकिन उसका तीन सौ रुपया रख लिया. रविवार को वह अशोक कुमार को ढूंढते हुए यहां पहुंची थी और पैसे के बारे में पूछताछ की.

इसके बाद उसने कहा कि पैसे का भुगतान हो गया है, जिसके बाद गुस्साई महिला ने चप्पल खोल कर उसे पीटना शुरू कर दिया. कुछ देर तक महिला उसे चप्पलों से पिटती रही और सैकड़ों लोग उसे देखते रहे. 

काफी समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. महिला ने कहा कि अशोक के द्वारा उससे मजदूरी कराई गई थी और उसके तीन सौ रुपए उसने नहीं दिए. पैसे मांगने पर वह टाल रहा था. वहीं आरोपी का कहना है कि वह पैसों का भुगतान कर दिया है और महिला बेवजह का आरोप लगा रही है.