1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2020, 6:20:59 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में छठे चरण के तहत माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बिहार सरकार की ओर अधिसूचना जारी कर इस बता की जानकारी दी गई है कि 20 जून को नियोजित शिक्षकों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. जिसे देखते हुए सरकार ने छठे चरण के तहत माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी थी. देश भर में अनलॉक होते ही एक बार फिर से सरकार ने नयोजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का निर्णय किया है.
माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन की गतिविधियों को लेकर बिहार सरकार ने एक नया शेड्यूल जारी किया है. इस शेड्यूल के मुताबिक 20 जून को मेरी लिस्ट जारी की जाएगी. 24 जून से 26 जून तक अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी. सरकार ने यह भी कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन पंचायत में स्थापित किये जाने वाले नए उच्च माध्यमिक स्कूलों में किया जाये.
यहां देखिये पूरा शेड्यूल -

