दरभंगा में 2 बच्चों की डूबने से मौत,बलहा गांव की घटना

1st Bihar Published by: 14 Updated Aug 09, 2019, 4:41:29 PM

दरभंगा में 2 बच्चों की डूबने से मौत,बलहा गांव की घटना

- फ़ोटो

दरभंगाःबड़ी ख़बर दरभंगा से आ रही है जहां पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है.घटना कुशेश्वरस्थान थाना के बलहा गांव की बताई जा रही है.बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें कि दरभंगा जिला अब तक बाढ़ से पूरी तरह उबर नहीं पाया है.अभी भी जिले के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न है.जानलेवा बाढ़ ने जिले में खूब तबाही मचाई है.बाढ़ के चलते दरभंगा में पहले भी कई मौते हो चुकी है.