ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

151 दिनों में पुलिस पर 1297 बार हमले, मुख्यालय ने जारी किया रिकार्ड

PATNA: अपराधियों को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है। कई अपराधियों की गिरफ्तारी में तो पुलिस को सफलता मिली है लेकिन पुलिस को भी कई हमले का शिकार होना पड़ा है। मुख

151 दिनों में पुलिस पर 1297 बार हमले, मुख्यालय ने जारी किया रिकार्ड
First Bihar
2 मिनट

PATNA: अपराधियों को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है। कई अपराधियों की गिरफ्तारी में तो पुलिस को सफलता मिली है लेकिन पुलिस को भी कई हमले का शिकार होना पड़ा है। मुख्यालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक पिछले पांच महीने में पुलिस को 1297 बार अपराधियों के हमले का शिकार होना पड़ा। साल जनवरी से मई तक पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के दौरान 27059 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। हालांकि इस दौरान पुलिस पर हर महीने औसतन 259 हमले किए गए। 


पांच महीने में पुलिस पर हमले


जनवरी में 374, 

फरवरी में 211, 

मार्च में 227, 

अप्रैल में 190,

मई में 295 बार 


पांच महीने में अपराधियों की गिरफ्तारी


जनवरी में 5196, 

फरवरी में 5146, 

मार्च में 5769, 

अप्रैल में 4369,

मई में 6576


आपको बता दें कि पुलिस पर हमले को नियंत्रित करने के लिए बिहार के सभी जिलों में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। पटना में भी एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जनवरी में इस टीम को गठित किया, इसके बावजूद पुलिस हर महीने हमले का शिकार होते गए। पुलिस पर हमले के आंकड़े बताते हैं इस टीम का असामाजिक तत्वों पर कोई खास असर नहीं हुआ है। पुलिस पर होने वाले हमले को रोकने के लिए ही इस टीम का गठन किया गया, लेकिन पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहा है।