Hindi News / news / 13 अगस्त को JAP के जन अधिकार युवा संवाद का आयोजन, कार्यक्रम की...

13 अगस्त को JAP के जन अधिकार युवा संवाद का आयोजन, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 12, 2023, 8:02:52 PM

13 अगस्त को JAP के जन अधिकार युवा संवाद का आयोजन, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

- फ़ोटो

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के राज्यस्तरीय प्रमंडलीय ''जन अधिकार युवा संवाद'' 13 अगस्त को कोसी प्रमंडल में आयोजित है। मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर शामिल होंगे। इस युवा संवाद को लेकर वे लगातार बिहार दौरे पर हैं और हर जगह युवाओं से संवाद कर उन्हें अपने हक और अधिकार हेतु आवाज बुलंद करने को प्रेरित कर रहे हैं।


मगध, मुंगेर और पूर्णिया प्रमंडल में युवा संवाद की सफलता के बाद कोसी प्रमंडल भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए युवाओं में उत्साह है। कार्यक्रम की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। चौक चौराहे पर इस कार्यक्रम के पोस्टर बैनर से खूब देखने को मिल रहे हैं। इसमें कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी होगी। 


इससे पहले मगध,  मुंगेर और पूर्णिया में भी प्रमंडलीय स्तर की युवा संवाद का सफल आयोजन हो चुका है। अब यह बैठक कोसी प्रमंडल में 13 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। युवा परिषद की यह बैठक राज्य के सभी प्रमंडलों में होनी है, जिसमें मुख्य रूप से युवाओं के अधिकार, संगठन, उनके भविष्य और राजनीति में उनकी भागीदारी जैसे विषयों पर संवाद किया जाना है।