Tejashwi Yadav on Bihar Band : Tejashwi Yadav on Bihar Band: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘गुंडई के बावजूद एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’ CBSE 2026 Board Exams : इन छात्रों के लिए 'परीक्षा संगम पोर्टल' पर विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है CBSE का नया रूल Congress Bihar comment : बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं: कांग्रेस ने बिहार का उड़ाया मजाक, BJP-JDU भड़की BIHAR ELECTION : BIHAR ELECTION : जदयू के कद्दावर नेता के आने से पहले पाला बदलकर आए विधायक के माथे पर दिखने लगे पसीने, सबसे बड़ा सवाल बच पाएगा किला Bihar News: बैंक से पैसे निकालकर लाना भी चिंता का विषय, चोरों ने अब महिला को बनाया अपना शिकार Ips officer : सुनिए ... आप अपना नंबर दीजिए,मुझे वीडियो कॉल करना है .... लेडी IPS को NCP नेता ने कही यह बात,अब मचा बबाल Leopard Sightings: तेंदुए के खौफ से डर के साए में जीने को मजबूर इस शहर के लोग, स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी घोषित NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार आज देंगे 17 सौगातें, लक्ष्मण झुला समेत इन चीजों का होगा उद्घाटन और शिलान्यास Bihar News: बिहार में त्योहार के दौरान उत्पात मचाने वालों की होगी विशेष खातिरदारी, पूरे मन से तैयारी में जुटी पुलिस Bihar news: बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले मिलेंगी तीन नई ट्रेनें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
1st Bihar Published by: Abhishek Updated Tue, 26 Nov 2019 02:21:04 PM IST
- फ़ोटो
MADHUBANI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अधिकारियों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मधुबनी के एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने जिले के 25 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगा दिया है. एसपी ने जिले के 14 दारोगा और तीन जमादार का तबादला भी किया.
मधुबनी के एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने 12 दारोगा और 13 ASI के वेतन पर रोक लगाने का फैसला किया है. जिले के कई थानों में पदस्थापित इन पुलिस अधिकारियों के ऊपर कई मामले को लंबित रखने का आरोप है. वेतनधारित पदाधिकारियों में एसआई अभिमन्यु शर्मा ललमनियां ओपी, एएसआई राम नारायण पासवान मधेपुर थाना, एएसआई तुलिसी कुमार प्रसाद पुलिस केंद्र, एसआई रमेश कुमार शर्मा पुलिस केंद्र, एसआई रामाशंकर महतो झंझारपुर थाना, एसआई उमेश सिंह नगर थाना, एएसआई धिरेंद्र कुमार सिंह जयनगर थाना, एएसआई अनिल चौधरी यातायात नियंत्रण मधुबनी, एएसआई शिवजी कुमार सिंह हरलाखी थाना, एसआई एसएन सारण जयनगर थाना, एएसआई अरविंद तिवारी भेजा थाना, एएसआई उमेश राय अररिया संग्राम ओपी, एएसआई सकलदेव पासवान भैरवस्थान थाना के वेतन पर रोक लगाया गया है.
मधुबनी एसपी ने एएसआई देवेंद्र पासवान सकरी थाना, एसआई नंद किशोर सहनी ललमनियां ओपी, एसआई महेश सिंह नगर थाना, एसआई ओम प्रकाश सिंह नगर थाना, एसआई रामशीष सिंह नगर थाना, एएसआई महबुब आलम नगर थाना, एएसआई रामाकांत सिंह रहिका थाना, एएसआई कृष्ण मुरारी सिंह खजौली थाना, एएसआई नौशाद अहमद सिद्दीकी पतौना ओपी, एएसआई उमेश चौधरी अनुसुचित जाति जनजाति थाना, एएसआई माया शंकर सिंह बिस्फी थाना, एएसआई मनोज कुमार फुलपरास थाना के ऊपर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन रोक दिया है. अपराध पर नियंत्रण को लेकर मधुबनी पुलिस कप्तान ने इन अधिकारियों का तबादला किया है. इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.