ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

बिहार : एक लाख के इनामी कुख्यात बीरबल चौधरी को पुलिस ने दबोचा, हत्या-लूट जैसे 50 मामले हैं दर्ज

BETTIAH : एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात दस्यु सरगना बीरबल चौधरी उर्फ फुलेनी चौधरी उर्फ फुलेनी मल्लाह को गिरफ्तार करने में बेतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीरबल चौधरी के पास

बिहार : एक लाख के इनामी कुख्यात बीरबल चौधरी को पुलिस ने दबोचा, हत्या-लूट जैसे 50 मामले हैं दर्ज
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात दस्यु सरगना बीरबल चौधरी उर्फ फुलेनी चौधरी उर्फ फुलेनी मल्लाह को गिरफ्तार करने में बेतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीरबल चौधरी के पास के लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया गया. उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती के लिये अपहरण के पचास से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. 


पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव मन के समीप द्वारदेवी माई स्थान के समीप की गयी है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि 37 वर्षों से वह संगीन अपराधों को अंजाम देता रहा है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसके सात साथियों के मारे जाने के बाद वह जहां तहां छिपकर रह रहा था. बगहा, बेतिया व गोपालगंज के सटे दियारा इलाके में अभी भी लोगों का भयादोहन कर रहा था. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है. अन्य जिलों से उसकी क्राइम हिस्ट्री मंगायी जा रही है. 


बता दें कि दस्यु सरगना बीरबल चौधरी के खिलाफ पहला मामला योगापट्टी थाने में 08 अक्टूबर 1984 को हत्या का दर्ज हुआ था. उसके बाद से वह लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा. 1990 की दशम में बेतिया, बगहा व गोपालगंज पुलिस को नाकोदम कर रखा था. सिर्फ योगापट्टी में उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण के आठ मामले दर्ज हैं. 

टैग्स