ब्रेकिंग
तेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहत

मंत्री जी को सत्तापक्ष के ही MLC ने पढ़ाया पाठ, दूसरे अनुभवी मंत्रियों से सीख लें

PATNA : बिहार विधान परिषद में बुधवार को प्रश्नोत्तरकाल में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े सवालों के जवाब का दिन था। सदन में विभागीय मंत्री सुरेश शर्मा बार-बार सदस्यों के सवाल का जव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधान परिषद में बुधवार को प्रश्नोत्तरकाल में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े सवालों के जवाब का दिन था। सदन में विभागीय मंत्री सुरेश शर्मा बार-बार सदस्यों के सवाल का जवाब दे रहे थे लेकिन ज्यादातर सवालों के जवाब में मंत्री जी अटकते दिखे। विभाग ने सवालों का जो जवाब तैयार किया था वह भी संतोषजनक नहीं दिखा। लिहाजा कार्यकारी सभापति को भी जवाब की स्पष्टता पर टिप्पणी करनी पड़ी। हद तो तब हो गई जब नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा को सत्ता पक्ष के ही एमएलसी ने दूसरे अनुभवी मंत्रियों से सबक लेने की नसीहत दे डाली। जेडीयू एमएलसी दिलीप कुमार चौधरी ने झंझारपुर नगर पंचायत में जल जमाव की स्थिति पर सवाल किया था। जिसके जवाब में मंत्री महोदय का जवाब संतोषजनक नहीं आने पर दिलीप चौधरी ने मंत्री सुरेश शर्मा को खूब नसीहत सुना डाली। एमएससी दिलीप कुमार चौधरी ने मंत्री सुरेश शर्मा को कहा कि उन्हें सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव से सीख लेनी चाहिए। जेडीयू एमएलसी की नसीहत जब लंबी होने लगी तो कार्यकारी सभापति ने उन्हें शांत कराया।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता