ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास जश्न: बिहार समेत देशभर के 21 शहरों में बंटेगी मिठाई, इन 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

Rashmika Vijay wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद देशभर के 21 शहरों में मिठाई वितरण और 16 मंदिरों में अन्नदान का ऐलान किया। 26 फरवरी को उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल 1 मार्च को खास अंदाज में जश्न मनाएगा।

Rashmika Vijay wedding
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rashmika Vijay wedding: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी ग्रैंड शादी के बाद देशभर में अनोखे अंदाज में जश्न मनाने जा रहे हैं। कपल ने घोषणा की है कि वे 1 मार्च को 21 शहरों में मिठाइयां बंटवाएंगे और कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे।


दोनों ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी साझा की। बयान में उन्होंने लिखा, “इस देश के प्यारे लोगों, आप हमेशा हमारी जर्नी और प्यार का हिस्सा रहे हैं। आपके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए खुशी की बात है। भारत में त्योहार मिठाई और भोजन के साथ मनाया जाता है, इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें। इसके अलावा हम कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”


इन शहरों में बांटी जाएंगी मिठाइयां

कपल ने जिन शहरों में मिठाई भेजने की घोषणा की है, उनमें दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, करीमनगर, महबूबनगर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, कोच्चि, कुर्ग, मैसूर, चेन्नई, कोयंबटूर, पुडुचेरी और बिहार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन की देरी के कारण बिहार में मिठाइयां सोमवार तक पहुंचेंगी।


इन मंदिरों में होगा अन्नदान

रश्मिका और विजय ने बताया कि वे 16 मंदिरों में अन्नदान करेंगे। इनमें श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), शिवोहम मंदिर, चामुंडेश्वरी मंदिर, Paadi Igguthappa मंदिर, श्री श्री राधा रस बिहारी जी मंदिर, श्री रुक्मिणी मंदिर, श्री श्री गोविंदा धाम मंदिर इस्कॉन और गोविंद देव जी मंदिर जैसे प्रमुख मंदिर शामिल हैं।


उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में भव्य समारोह के साथ शादी रचाई थी। इस समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। रश्मिका के पोस्ट को 24 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। रश्मिका और विजय का यह अनोखा जश्न फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।


शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास जश्न: बिहार समेत देशभर के 21 शहरों में बंटेगी मिठाई, इन 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता