ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Ranu Mandal: फेम से गुमनामी तक..., अचानक क्यों रानू मंडल की जिंदगी में आया दर्दनाक मोड़? जानिए

Ranu Mandal: अपने वायरल वीडियो से रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी बदतर होती हालात और आर्थिक तंगी, जाने क्या है इसके पीछे की वजह......

Ranu Mandal
Ranu Mandal
© google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Ranu Mandal: पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर मशहूर हुईं रानू को म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया था। गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। वक्त के साथ रानू मंडल की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम होती चली गई। अब उनके पास कोई काम नहीं है और न ही कोई स्थायी आय का स्रोत। सोशल मीडिया पर एक हालिया वीडियो में दिखाया गया कि वो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही हैं — उन्हें हाल की बातें याद नहीं रहतीं और वो अपनी कही हुई बात कुछ ही मिनटों में भूल जाती हैं।


एक सोशल मीडिया क्रिएटर जब उनके घर मिलने पहुंचा, तो रानू की स्थिति देखकर सभी हैरान रह गए। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका घर खस्ताहाल, गंदगी और बदबू से भरा हुआ है। दीवारों पर कीड़े हैं, जगह-जगह बाथरूम जैसी दुर्गंध है और पूरी जगह अव्यवस्थित नजर आती है। बताया जा रहा है कि रानू मंडल के पास आज खाने तक के पैसे नहीं हैं और जो लोग उनसे मिलने आते हैं, वही खाने-पीने का सामान लेकर आते हैं।


रानू मंडल की आवाज को सुनकर लोग उन्हें रियलिटी शोज तक में देखने लगे थे और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए थे। लेकिन अचानक सबकुछ थम गया। सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद अब वो गुमनामी और गरीबी में जीवन बिता रही हैं।

टैग्स