ब्रेकिंग
Bihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटBihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकट

Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का टीज़र रिलीज़, सामने आया राम और रावण का फर्स्ट लुक

Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है. फिल्म में यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म दो पार्ट में दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज़ होगी.

Ramayana Teaser Release
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ramayana Teaser Release: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला टीज़र और लुक रिलीज़ कर दिया गया है। मेकर्स ने इसे 'रामायणम्' नाम से पेश किया है, जिसका अंग्रेजी टाइटल Ramayana रहेगा। इस भव्य टीज़र में पहली बार रणबीर कपूर भगवान राम और 'रॉकिंग स्टार' यश रावण के रूप में दिखाई देते हैं। टीज़र की शुरुआत ए.आर. रहमान के मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत से होती है।


टीज़र बताता है कि यह कहानी उस समय की है, जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों ब्रह्मा, विष्णु और शिव के हाथ में था। उसी संतुलन की राख से एक ऐसी शक्ति जन्म लेती है, जिसका नाम है रावण, एक अजेय और भयावह राक्षस, जो देवताओं के विरुद्ध विष्णु का अंत करना चाहता है। उसे रोकने के लिए विष्णु राम के रूप में अवतार लेते हैं और यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, उजाले बनाम अंधेरे और इंसान बनाम अमर की वो महायुद्ध, जो ब्रह्मांड के संतुलन की लड़ाई बन जाती है।


टीज़र के अंत में यश के रावण रूप की झलक मिलती है रहस्यमय और शक्तिशाली। इसके बाद रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में तीर कमान चलाते, पेड़ पर चढ़ते, छलांग लगाते देखा जा सकता है। क्लोजअप में रणबीर की आधे चेहरे की झलक और उनकी उंगली में पहनी गई अंगूठी खास ध्यान खींचती है।


फिल्म के कलाकारों की बात करें तो रणबीर कपूर – भगवान राम, यश – रावण, साई पल्लवी – सीता, रवि दुबे – लक्ष्मण, सनी देओल – हनुमान और रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल – दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है, संगीत ए.आर. रहमान का है जबकि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 रिलीज़ होगा।


Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का टीज़र रिलीज़, सामने आया राम और रावण का फर्स्ट लुक


Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का टीज़र रिलीज़, सामने आया राम और रावण का फर्स्ट लुक

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें