ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Malik Trailer: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगी दमदार मूवी

Malik Trailer: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। गैंगस्टर ड्रामा इस फिल्म में राव एक मजबूर बेटे से नेता और फिर गैंगस्टर बनते दिखेंगे।

Malik Trailer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Malik Trailer: राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मालिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।


ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव और उनके पिता के बीच एक भावनात्मक बातचीत से होती है, जिसमें राव कहते हैं कि हम मजबूर बाप का बेटा हैं, किस्मत थी हमारी। पर आपको मजबूत बेटा का बाप बनना पड़ेगा, किस्मत है आपकी। 'मालिक' पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।


फिल्म में राजकुमार राव एक आम इंसान से राजनीति में प्रवेश करते हैं और बाद में परिस्थितियों के चलते हथियार उठा लेते हैं। ट्रेलर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ गोलियों की बौछार और गैंगस्टर-एक्शन भी देखने को मिलता है।


मानुषी छिल्लर फिल्म में राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, और उनकी झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, प्रोसेनजीत चटर्जी और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “जन्म से नहीं किस्मत से बनेगा, मजबूर बाप का मजबूत बेटा – 'मालिक'। ट्रेलर आ गया है। 'मालिक' से मिलने आ जाना 11 जुलाई को, सिर्फ सिनेमाघरों में”। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता