ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Govinda Health: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बाद अब एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Govinda Health: बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ने पर उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Govinda Health
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Govinda Health: बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। रात करीब 8 बजे उन्हें डिसओरिएंटेशन की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गोविंदा के मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने बताया कि 61 वर्षीय अभिनेता को उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह निगरानी में हैं और डॉक्टर उनकी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मापदंडों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं। 


बिंदल के अनुसार, अभिनेता के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब गोविंदा की हालत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं।


यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। करीब एक साल पहले गोविंदा अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई करते समय गलती से खुद को गोली मार बैठे थे। गोली उनके बाएं घुटने में लगी थी। उस दौरान उनकी बेटी टीना उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई थी।


डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया था, जिन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अभिनेता लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। खासकर पत्नी सुनीता के साथ उनके रिश्ते अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता